Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 27 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
NEET पेपर लीक केस में बड़ा झटका, पहले ही दिन टली फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सोमवार को आरोपियों विकास बिवाल और दिनेश बिवाल की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होनी थी, लेकिन केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से कोई वकील अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके चलते अदालत ने सुनवाई 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी।

सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश ने निदेशक अभियोजन (Director of Prosecution) को निर्देश दिया कि मामले में CBI की ओर से एक लोक अभियोजक (Public Prosecutor) नियुक्त किया जाए, ताकि अगली सुनवाई में किसी तरह की बाधा न आए। यह मामला हाल ही में गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहली बार सूचीबद्ध हुआ था, जिसे सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए बनाया गया है।

अब इस बहुचर्चित मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी। देशभर के लाखों NEET अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की नजर इस केस पर टिकी हुई है, क्योंकि इसका फैसला परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़ा अहम मुद्दा माना जा रहा है।

Previous News

महर्षि वेदव्यास प्रादुर्भाव दिवस पर 31 विप्रों का सम्मान, परशुराम शोभायात्रा समिति ने किया भव्य आयोजन

Next News

ब्रेकिंग न्यूज़: मछली फाटक से श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक बनेगा एलिवेटिड रोड - शहर को मिलेगी बड़ी राहत 350 करोड़ का बजट पास