Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और फरसे, आधा दर्जन से अधिक घायल

मथुरा। थाना नौझील क्षेत्र के जरेलिया गांव में शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ आमने-सामने आ गए। इस मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही नौझील थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल पक्ष के दिगंबर सिंह ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम उनका परिवार घर पर खाना खा रहा था, तभी पड़ोस में रहने वाले नामजद लोगों समेत करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडों और फरसों से लैस होकर घर में घुस आए और हमला कर दिया। इस हमले में दिनेश पुत्र मुन्नीलाल और सोनू पुत्र दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Previous News

3 साल से लापता लाखन का कंकाल अपने ही कुएँ से बरामद, भतीजे के खुलासे से खुला हत्या का राज

Next News

रास्ते में भरे पानी को लेकर खूनी संघर्ष, पथराव और मारपीट में 2 महिलाओं समेत 5 घायल