Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
CJP ने 24 जुलाई को देशव्यापी प्रदर्शन का किया ऐलान, छात्रों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

नई दिल्ली। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और हालिया प्रदर्शन के दौरान हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 24 जुलाई को देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। संगठन ने "हर जिला, एक दिन, एक मांग" (Every District. One Day. One Demand.) के नारे के साथ छात्रों, युवा संगठनों और नागरिक समूहों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

CJP द्वारा जारी अपील में कहा गया है कि प्रत्येक जिले में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किए जाएं। संगठन ने स्थानीय स्तर पर प्रशासन से अनुमति लेने, छात्र संगठनों के साथ समन्वय बनाने और प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़ने का आग्रह किया है।

संगठन ने प्रदर्शनकारियों के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इनमें प्रदर्शन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने, केवल स्वीकृत मार्गों का उपयोग करने, यातायात बाधित न करने, भड़काऊ या सांप्रदायिक भाषा से बचने तथा किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने की अपील की गई है।

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब केंद्र सरकार ने परीक्षा संबंधी मुद्दों पर बातचीत की इच्छा जताई है। हालांकि CJP ने फिलहाल अपने आंदोलन और मांगों को जारी रखने की बात कही है।

Previous News

वृंदावन में उमाशक्ति पीठ का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, मां त्रिपुर सुंदरी का हुआ विशेष पूजन

Next News

ससुराल जाने की बात कहकर निकला युवक रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप