Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में उमाशक्ति पीठ का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, मां त्रिपुर सुंदरी का हुआ विशेष पूजन

वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित उमाशक्ति पीठ का वार्षिक उत्सव गुरुवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं भक्तिमय माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल मां त्रिपुर सुंदरी के विशेष पूजन-अर्चन और महाआरती से हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में आकर्षक भव्य फूल बंगला सजाया गया, जिसके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

उमाशक्ति पीठाधीश्वर स्वामी रामदेवानंद महाराज ने कहा कि तंत्र चूड़ामणि एवं तीर्थ रहस्य ग्रंथों में वर्णित 51 शक्तिपीठों में उमाशक्ति पीठ का भी उल्लेख मिलता है। उन्होंने बताया कि कालांतर में यह स्थान विलुप्त हो गया था, लेकिन ब्रह्मलीन स्वामी वामदेव महाराज के अथक प्रयासों से इस शक्तिपीठ की पुनः खोज हुई। उन्होंने कहा कि मां भगवती समस्त शक्ति का स्रोत हैं और उनकी उपासना से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं कृपा प्राप्त होती है।

इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल और राजेश पाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उमाशक्ति पीठ के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा और आस्था है तथा यहां मां भगवती की आराधना करने से भक्तों को आध्यात्मिक लाभ और मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

वार्षिक उत्सव के अंतर्गत कन्या पूजन, सौभाग्यवती महिलाओं का सम्मान, बटुक ब्रह्मचारियों का भोजन तथा वैष्णव भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 
 
Previous News

मथुरा में मजदूर का शव टीनशेड में फंदे से लटका मिला, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Next News

CJP ने 24 जुलाई को देशव्यापी प्रदर्शन का किया ऐलान, छात्रों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील