Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
शराब के नशे में पत्नी की गला घोंटकर हत्या की कोशिश, दो दिन बाद आरोपी पति गिरफ्तार

आगरा। आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कथित तौर पर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद रस्सी से उसका गला घोंट दिया। महिला को मृत समझकर वह मौके से फरार हो गया, लेकिन महिला की जान बच गई और उसका अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी की शादी करीब 13 वर्ष पहले कालिंदी विहार निवासी सोनू तोमर से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति शराब पीकर मारपीट करता था। 20 जुलाई को आरोपी ने अपनी बहन के साथ मिलकर पत्नी का रस्सी से गला घोंट दिया। महिला के अचेत होने पर उसे मृत समझकर आरोपी फरार हो गया।

बाद में आरोपी की बहन ने ही घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और मायके पक्ष को सूचना दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 80 फुटा रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास से आरोपी सोनू तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Previous News

अमरोहा में एक दूल्हा-तीन दुल्हन! तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वीडियो वायरल

Next News

मथुरा में जलभराव के बीच निकली अर्थी, बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार; फिर उजागर हुई सिस्टम की नाकामी