Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 23 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तीन माह से वेतन न मिलने पर एमवीयू कर्मचारियों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मथुरा। मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (एमवीयू) के कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बकाया भुगतान की मांग की।

कर्मचारियों ने बताया कि वे पशुपति नाथ कंपनी, आगरा के माध्यम से कार्यरत हैं और सरकार की विभिन्न पशु चिकित्सा योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मई, जून और जुलाई का वेतन अब तक नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में पहले भी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को शिकायत दी गई थी। अधिकारियों ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक वेतन जारी नहीं किया गया।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो मोबाइल वेटरिनरी यूनिट (एमवीयू) का संचालन प्रभावित हो सकता है। इसका असर राष्ट्रीय पशुधन मिशन, एलएसडी नियंत्रण अभियान, एनएडीसीपी तथा पशुओं के टीकाकरण अभियान जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी पड़ सकता है।

कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Previous News

कोसीकलां में गौ तस्करों का दुस्साहस: चौकीदार की कनपटी पर तमंचा रख गौशाला से 10-12 गौवंश ले गए

Next News

अमरोहा में एक दूल्हा-तीन दुल्हन! तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वीडियो वायरल