Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
प्रधानमंत्री के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन, अब नीट पेपर पर संसद की लड़ाई पीएम मोदी के घर तक

NEET पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध और तेज कर दिया है। मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और सरकार से जवाबदेही की मांग की।

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि परीक्षा पेपर लीक और छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सरकार जवाब देने से बच रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के साथ हुई कथित ज्यादती का जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए। वहीं प्रियंका गांधी ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से इस मुद्दे पर संसद और देश के सामने स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

दूसरी ओर, केंद्र सरकार का कहना है कि परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Previous News

इश्क में अंधी पत्नी 18 साल छोटे प्रेमी संग फरार बिना तलाक के रचाई दूजी शादी

Next News

भूमि एवं जल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश