मथुरा की थाना वृंदावन पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गौतमपाड़ा स्थित गंदी गली के पास से रवि पुत्र भगवान दास उर्फ भुल्लीराम, निवासी नरी सैमरी, थाना छाता को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना वृंदावन में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से भी आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी और अन्य मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।