Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास दो युवक अवैध तमंचे और कारतूस सहित गिरफ्तार

मथुरा की थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास कच्चे रास्ते से दीपक सिंह और हर्ष, दोनों निवासी कुसुम वाटिका, विकास नगर, थाना हाइवे को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

मथुरा पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध हथियार रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार, मगोर्रा पुलिस ने तमंचा और कारतूस किए बरामद

Next News

राशन डीलर के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धांधली और दबंगई के आरोप; लाइसेंस निरस्त करने की मांग