मथुरा की थाना जमुनापार पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 21 जुलाई 2026 की सुबह राया कट के पास से नीरज पुत्र तेजवीर सिंह, निवासी नगला अनि, थाना मुरसान (हाथरस) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध पहले से चोरी, आवश्यक वस्तु अधिनियम, मारपीट, धमकी और गैंगस्टर एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
मथुरा पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।