Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी करने वाला आरोपी फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल के साथ गिरफ्तार

मथुरा की गोवर्धन पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो कूटरचित आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी पहचान बनाकर लोगों से साइबर ठगी करता था।

गोवर्धन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 20 जुलाई 2026 की शाम मलसराय से देवसेरस जाने वाले मार्ग पर नगला सपेरा के पास से 27 वर्षीय हुशैन पुत्र आमीन, निवासी देवसेरस, को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से दो फर्जी आधार कार्ड और एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना गोवर्धन में संबंधित धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करता था और फर्जी सिम व मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपाता था। इसके बाद वह लोगों को फोन, लिंक और ओटीपी के जरिए झांसे में लेकर उनके खातों से धनराशि ठगने का प्रयास करता था।

Previous News

संभव दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मौके पर निपटाईं 4 शिकायतें

Next News

गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमुनापार पुलिस ने राया कट के पास दबोचा