Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट, एसपी रेलवे अनिल कुमार झा ने मथुरा जंक्शन का किया निरीक्षण

मथुरा। आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे, आगरा अनुभाग अनिल कुमार झा एवं क्षेत्राधिकारी जीआरपी राजेश दीक्षित ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही मेले के दौरान ड्यूटी पर आने वाले अतिरिक्त पुलिस बल के रहने, खाने और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान जीआरपी के अधिकारी एवं जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

मुड़िया पूर्णिमा मेले में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेल मार्ग के जरिए मथुरा पहुंचते हैं। इसे देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है, ताकि यात्रियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

क्षेत्राधिकारी जीआरपी राजेश दीक्षित ने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पूरे क्षेत्र को दो सुपर जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सुपर जोन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे, जबकि सभी सेक्टरों में अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जहां भी कोई कमी पाई गई, उसे तत्काल दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। रेलवे पुलिस का उद्देश्य मेले के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

Previous News

मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ बनाने के लिए 'ब्रज वैभव अभियान' का शुभारंभ, 11 किमी परिक्रमा मार्ग 11 संस्थाओं को सौंपा

Next News

स्वच्छ ब्रज के लिए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने,खुद झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का सन्देश