Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ बनाने के लिए 'ब्रज वैभव अभियान' का शुभारंभ, 11 किमी परिक्रमा मार्ग 11 संस्थाओं को सौंपा

मथुरा। ब्रज भूमि को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने 'ब्रज वैभव अभियान' की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शुरू हुए इस विशेष अभियान में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

प्रशासन के अनुसार, बाहरी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से लगातार मिल रही स्वच्छता संबंधी शिकायतों को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से मथुरा-वृंदावन की धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप स्वच्छ वातावरण तैयार करना है।

अभियान के तहत वृंदावन के 11 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक एक किलोमीटर क्षेत्र की जिम्मेदारी अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं, उद्योग समूहों और स्वयंसेवी संगठनों को सौंपी गई है, जो नियमित रूप से साफ-सफाई और रखरखाव का कार्य करेंगे।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने स्थानीय दुकानदारों से अपनी दुकानों पर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा खुले में सामान न बेचने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित ब्रज धाम बनाना प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है।

सुबह 8 बजे से शुरू हुआ यह विशेष स्वच्छता अभियान पूरे दिन चला। प्रशासन ने उम्मीद जताई कि जनभागीदारी से संचालित यह पहल मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ, सुंदर और श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 
 
Previous News

बेरा के भुवनेश कटारा ने नीट में 98.73% अंक हासिल कर बढ़ाया गांव का मान

Next News

मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे पुलिस अलर्ट, एसपी रेलवे अनिल कुमार झा ने मथुरा जंक्शन का किया निरीक्षण