Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 19 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
उड़ीसा से दिल्ली तक पदयात्रा पर निकले रघुमणि देहरिया का कोसीकलां में भव्य स्वागत

कोसीकलां (मथुरा)। उड़ीसा के झारसुगुड़ा जनपद के परमानपुर निवासी रघुमणि देहरिया (34 वर्ष) 'बेटी बचाओ', पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा गौहत्या पर रोक लगाने का संदेश लेकर नई दिल्ली तक की पदयात्रा पर निकले हैं। अपनी जनजागरण यात्रा के दौरान रविवार को कोसीकलां पहुंचने पर नंदगांव रोड स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता रघुबर सिंह तोमर के कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रघुबर सिंह तोमर ने रघुमणि देहरिया के सामाजिक अभियान की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और गौसंवर्धन जैसे विषय आज समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जनजागरण अभियान लोगों में सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्वागत समारोह के दौरान पदयात्री रघुमणि देहरिया को भोजन, पेयजल, विश्राम सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनके अभियान का समर्थन करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस प्रयास की सराहना की।

रघुमणि देहरिया ने बताया कि उनकी पदयात्रा का उद्देश्य लोगों को 'बेटी बचाओ', अधिक से अधिक वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और गौसंरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने आमजन से इन अभियानों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और समाजहित के कार्यों में सहयोग करने की अपील की।

Previous News

वृंदावन में हार्टफुलनेस ध्यान शिविर आयोजित, प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया ध्यान सत्र में भाग

Next News

बेरा के भुवनेश कटारा ने नीट में 98.73% अंक हासिल कर बढ़ाया गांव का मान