Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अमरनाथ यात्रा पर जा रही श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, यूपी के 5 श्रद्धालु समेत 6 घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के पांच श्रद्धालुओं समेत छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के जखानी क्षेत्र के पास अमरनाथ यात्रियों को लेकर जा रही एक टोयोटा इनोवा सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के पांच श्रद्धालुओं समेत कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, उधमपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया गया है कि यह वाहन भगवती नगर आधार शिविर से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं के काफिले का हिस्सा था। हादसे के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सामान्य कराया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उधमपुर के जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत कर घायलों का हाल जाना तथा सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Previous News

वृंदावन में गेस्ट हाउस पर कमरे को लेकर खूनी बवाल, युवकों में सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल

Next News

अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, कई मजदूरों की मौत