Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
19 जुलाई को वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर चलेगा महा स्वच्छता अभियान, 11 सेक्टरों में अधिकारियों क़ो बांटी जिम्मेदारी

"हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है" के संकल्प के साथ 19 जुलाई को वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर विशेष महा स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। यह अभियान सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चलेगा।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संपूर्ण परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी मंडल एवं जनपद स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। इनमें अपर जिलाधिकारी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, आयुक्त आगरा मंडल, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी सदर, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृंदावन सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

हर सेक्टर में 15 से 20 सदस्यीय टीमें तैनात की गई हैं, जो सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता का कार्य करेंगी। यह अभियान अटला चुंगी से शुरू होकर साक्षी आश्रम, इस्कॉन गौशाला, जादौन पार्किंग, गंगा मोहन कचहरी, केशीघाट, जगन्नाथ घाट, उमाशक्ति पीठ, जानकी गार्डन और कैलादेवी होते हुए पुनः अटला चुंगी तक पूरे परिक्रमा मार्ग पर संचालित किया जाएगा।

प्रशासन ने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने सेक्टर में उपस्थित रहकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं से स्वच्छ एवं सुंदर ब्रज के निर्माण में सक्रिय सहयोग की अपील भी की गई है।

 
 
Previous News

मथुरा जंक्शन पर बीमार मिले बुजुर्ग की अस्पताल में मौत, पहचान में जुटी जीआरपी

Next News

गोवर्धन तहसील दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनीं 45 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश