Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ओल गोवर्धन कैनाल में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब ओल गोवर्धन कैनाल पुल के पास नहर में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिला। शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना फरह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए उसका फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस युवक की पहचान के साथ-साथ मौत के कारणों का भी पता लगाने में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Previous News

यमुना में मछलियों को दाना डालते समय डूबे वृद्ध, दो घंटे बाद मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

Next News

मथुरा में पहली बार होगा मोबाइल आधारित ऑनलाइन कंप्यूटर ओलम्पियाड, परीक्षा खत्म होते ही आएगा रिजल्ट