Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 18 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण के लिए कार सेवा करेंगे सनातनी, सावन के बाद होगा

हरिद्वार के ज्वालापुर स्थित श्री राधा रासिक बिहारी मंदिर में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संत, महंत और समाजसेवियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सावन माह के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में मथुरा के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में कारसेवकों के प्रयासों से भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, उसी प्रकार सनातनी समाज भगवान श्रीकृष्ण के भव्य एवं दिव्य मंदिर निर्माण के लिए मथुरा में कार सेवा करेगा।

वहीं भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मठ-मंदिरों की सुरक्षा और सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी सनातनियों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि एकता के बल पर ही भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर स्थापित करने का संकल्प पूरा होगा।

स्वामी कार्तिक गिरी महाराज ने भी कहा कि समय आने पर सभी सनातनियों को मथुरा के लिए प्रस्थान करने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Previous News

महाराष्ट्र में दर्दनाक घटना: शिक्षक ने दो मासूम बच्चों के साथ की आत्महत्या उठे कई सवाल

Next News

यमुना में मछलियों को दाना डालते समय डूबे वृद्ध, दो घंटे बाद मिला शव; परिवार में मचा कोहराम