Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बिना हेलमेट भी मिल रहा पेट्रोल! नियमों की धज्जियां उड़ा रहे कुछ पेट्रोल पंप

सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिना हेलमेट दोपहिया चालकों को पेट्रोल नहीं देने के निर्देश हैं, लेकिन बराकर में कुछ पेट्रोल पंपों पर इन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि पंप संचालक और कर्मचारी पहचान वाले लोगों को बिना हेलमेट पहने ही पेट्रोल दे रहे हैं, जिससे सड़क सुरक्षा अभियान कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।

सरकार और प्रशासन की ओर से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देने के लिए सभी पेट्रोल पंपों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए।

लेकिन बराकर के कुछ पेट्रोल पंपों पर इन निर्देशों का पालन होता नहीं दिख रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई पंपों पर बिना हेलमेट आए वाहन चालकों को भी आसानी से पेट्रोल दिया जा रहा है, खासकर यदि वे पंप कर्मियों के परिचित हों।

इतना ही नहीं, कई वाहन चालक हेलमेट पहनने के बजाय उसे केवल बाइक पर टांगकर पेट्रोल भरवा लेते हैं और कर्मचारियों द्वारा भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई जाती। इससे सड़क सुरक्षा अभियान की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं।

लोगों का कहना है कि यदि पेट्रोल पंप संचालक पूरी सख्ती से नियमों का पालन करें और केवल हेलमेट पहनकर आने वाले वाहन चालकों को ही पेट्रोल दें, तो सड़क सुरक्षा अभियान को मजबूती मिलेगी और दुर्घटनाओं में भी कमी आ सकती है।

Previous News

राया में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों के बीच चली गोलियां; गांव में मचा हड़कंप