Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राया में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों के बीच चली गोलियां; गांव में मचा हड़कंप

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव दहल उठा। ककरेटिया और कारब गांव के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

घटना थाना राया क्षेत्र के गांव ककरेटिया की है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर ककरेटिया और कारब गांव के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं।

दिनदहाड़े हुई फायरिंग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए, जबकि कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना राया और थाना महावन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस फायरिंग के पीछे की वजह, इसमें शामिल आरोपियों की भूमिका और इस्तेमाल किए गए हथियारों की जांच कर रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Previous News

ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरे ट्रैक्टर से टकराया स्कूटर, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Next News

बिना हेलमेट भी मिल रहा पेट्रोल! नियमों की धज्जियां उड़ा रहे कुछ पेट्रोल पंप