Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चरित्र पर शक में पति बना हैवान, चार्जर केबल से घोंट दी आर्केस्ट्रा डांसर पत्नी की गर्दन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने फरार आरोपी पति रत्नेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी शिवानी उर्फ आरती की मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर हत्या की थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर शक था। मृतका आर्केस्ट्रा में डांस करती थी और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी कहासुनी के बाद गुस्से में आरोपी ने चार्जर की केबल से पत्नी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने पत्नी का मोबाइल फ्लाइट मोड पर डाल दिया, स्कॉर्पियो से फरार हो गया और रास्ते में मोबाइल को हाईवे पर फेंककर तोड़ दिया। हालांकि तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई चार्जर केबल और मृतका का क्षतिग्रस्त मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Previous News

25 हजार का इनामी बदमाश साहिल उर्फ सोहिल गिरफ्तार, साथी फारुख भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Next News

मथुरा में साड़ी फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख - दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू