मथुरा पुलिस को इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना फरह पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश साहिल उर्फ सोहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके साथी फारुख उर्फ शाहरुख को भी दबोच लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में जिले में इनामी और वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना फरह पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना फरह पर दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 98/2026 के वांछित अभियुक्त साहिल उर्फ सोहिल को गिरफ्तार कर लिया।
साहिल उर्फ सोहिल पर जनपद मथुरा से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके साथी फारुख उर्फ शाहरुख को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मथुरा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।