6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी आमिर पुलिस मुठभेड़ में घायल!
यूपी के बुलंदशहर में गुलावठी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मासूम बच्ची से दरिंदगी कर फरार चल रहे आरोपी आमिर को पुलिस ने नत्थूगढ़ी गेट के पास घेराबंदी कर मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी की तरफ से की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने गोली चलाई, जो आमिर के पैर में लगी।
आरोपी पर पहले से ही हत्या और दुष्कर्म जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद की है।