Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला; दो महिलाओं समेत पांच घायल

मथुरा के थाना फरह क्षेत्र के नगला महादेव गांव में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दीवार निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी जमीन पर जबरन दीवार खड़ी की जा रही थी। विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए।

घायलों को पुलिस की मदद से उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस पर भी निष्पक्ष कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous News

एमवीडीए की बड़ी कार्रवाई, गोवर्धन में अवैध हरेकृष्णा रेजिडेंसी कॉलोनी सील

Next News

धार में शराब कारोबारी के घर हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में पैदल जुलूस निकालकर दिया सख्त संदेश