Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रास्ता विवाद ने लिया हिंसक रूप, उग्र भीड़ ने पीआरबी-112 की गाड़ी में की तोड़फोड़

मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव बेरा में रास्ते के विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंची पीआरबी-112 की गाड़ी पर उग्र भीड़ ने पथराव कर तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव बेरा निवासी संदीप पुत्र गिर्राज प्रसाद के प्लॉट के सामने विधायक निधि से निर्मित खरंजा मार्ग है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ता बंद करने के उद्देश्य से वहां दीवार खड़ी कर दी। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

सूचना मिलने पर पीआरबी-112 और थाना सुरीर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने पीआरबी वाहन संख्या 8423 पर पथराव कर दिया और वाहन का शीशा तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ मांट अमरनाथ यादव और थाना प्रभारी अरुण कुमार डागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है।

Previous News

महोबा में युवक के दोनों हाथ काटने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बोला– "मुझे कोई अफसोस नहीं"

Next News

ऑपरेशन प्रहार: कोसीकलां पुलिस ने 3 किलो गांजा और स्कूटी सहित तस्कर दबोचा