Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा पुलिस लाइन में 'जल शपथ' कार्यक्रम, जल संरक्षण का लिया संकल्प

राष्ट्रीय जल मिशन के अंतर्गत मथुरा पुलिस लाइन में "जल शपथ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और जल के विवेकपूर्ण उपयोग का सामूहिक संकल्प लिया

पुलिस लाइन, मथुरा में आयोजित "जल शपथ" कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, मथुरा के धर्मेन्द्र सिंह चौहान तथा प्रतिसार निरीक्षक रामरतन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने जल को अमूल्य प्राकृतिक संपदा मानते हुए उसके संरक्षण, सदुपयोग और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की शपथ ली। साथ ही यह संकल्प भी लिया कि वे अपने दैनिक जीवन में जल का विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे और अपने परिवार व समाज के लोगों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर अधिकारियों ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझने, जल का अपव्यय रोकने और वर्षा जल संचयन को अपनाने का संदेश दिया।

Previous News

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग जेल भेजे गए, हत्या के प्रयास के मामले में न्यायिक हिरासत

Next News

महोबा में युवक के दोनों हाथ काटने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी बोला– "मुझे कोई अफसोस नहीं"