Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृन्दावन में पतंगों की जंग का समापन, विमल काइट क्लब बना चैंपियन

वृन्दावन के देवराह बाबा यमुना तट पर आयोजित पतंगबाज़ी प्रतियोगिता में शहर के कई काइट क्लबों ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल से लेकर फाइनल तक पतंगों के पेंच और रोमांच ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

खिताबी मुकाबले में विमल काइट क्लब ने अपनी बेहतरीन पतंगबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए गोपीनाथ काइट क्लब की पतंगों को लगातार 9 बार काटा और 9-3 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

समापन समारोह स्वर्गीय मनीष शर्मा (कालू भैया) की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया। इस दौरान बांके बिहारी काइट क्लब के अभी पंडित और अंकित शर्मा ने विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

समापन समारोह में बांके बिहारी काइट क्लब की कमेटी के गोल्डी गुरु, लाला गुरु, अंकित, सोहन पाल, बलदेव कुशवाह, गोपाल गुप्ता, गौरव, मोनू पाठक, महेंद्र, कमांडो, कारेलाल पतंग वाले, मुकुंद गोस्वामी, विरजी गुरु, छोटू पाठक सहित बड़ी संख्या में पतंग प्रेमी मौजूद रहे।

Previous News

ड्यूटी के दौरान सिपाही ने खुद को मारी गोली! बुलंदशहर में फैंटम पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप

Next News

रामगंगा नदी में कूदे प्रेमी युगल का मामला, 5 दिन बाद युवती का शव बरामद, पुलिस जांच तेज