Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रोडवेज बस में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोडवेज बस में नाबालिग 3 साल‌ बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया है। 
 पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने  रैपुरा थाना में सूचना दी थी कि वह अपनी बेटी का 14 जुलाई को प्रयागराज में दवा कराकर वापस बस से गांव वापस लौट रही थी। उसके बगल में बैठा युवक रामकिशोर उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत की जिससे उसकी पुत्री चिल्लाई तभी उसने उस व्यक्ति के चंगुल से पुत्री को छुड़ाया।
इस सूचना के आधार पर थाना रैपुरा में सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया। और कारवाई करते हुए थानाध्यक्ष रैपुरा राम सिंह व उनकी टीम ने आरोपी राजकिशोर को गिरफ्तार किया है।

Previous News

रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ का महा स्नान, भक्तिमय हुआ गौरांग मंदिर

Next News

गोपेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश