रथ यात्रा से पहले पश्चिम बंगाल के बराकर स्थित गौरांग मंदिर में भगवान जगन्नाथ का पारंपरिक महा स्नान कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्नान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।रथ यात्रा से पूर्व बुधवार को बराकर शहर के बेगुनिया बाजार स्थित गौरांग मंदिर में भगवान जगन्नाथ का विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महा स्नान कराया गया। स्नान मुहूर्त से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए और पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान के दिव्य स्नान के साक्षी बने।
पुजारियों ने परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ का 28 प्रकार की पवित्र सामग्रियों से अभिषेक किया। इनमें गंगाजल, सप्तसागर का जल, दूध, मधु, चंदन, नारियल जल सहित अन्य पवित्र द्रव्यों का उपयोग किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।
मंदिर समिति के अनुसार, रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ के महा स्नान की यह प्राचीन परंपरा वर्षों से श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है।"रथ यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ का महा स्नान, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन"