Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
जलभराव और टूटी सड़कों से त्रस्त लोगों का नगर निगम पर प्रदर्शन, पार्षद पर लगाए उपेक्षा के आरोप

मथुरा नगर निगम के वार्ड नंबर-33 स्थित संत नगर पालीखेड़ा के दर्जनों महिला और पुरुष अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में जलभराव, टूटी सड़कों और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपने स्थानीय पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि हाथ जोड़कर वोट मांगने आते हैं, लेकिन जीतने के बाद क्षेत्र की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देते। कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो सड़कें ठीक कराई गईं और न ही जलभराव की समस्या का समाधान किया गया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश के बाद कॉलोनी की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। जगह-जगह पानी भरने से स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जबकि बुजुर्गों और महिलाओं के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

इन्हीं समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोग नगर निगम पहुंचे और अपर नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे।

वहीं, अपर नगर आयुक्त ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आवश्यक कार्य शुरू कराकर सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र का निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

Previous News

ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Next News

10 साल से नाली का इंतजार, हर बारिश में जलमग्न होती अंकित विहार कॉलोनी, नगर निगम पर फूटा लोगों का गुस्सा