Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी फरार है।अयोध्या पुलिस की थाना मवई और साइबर क्राइम थाना की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन गेमिंग और ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए अकील अहमद उर्फ उर्फी और अमन खान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी PLAYERS77.COM वेबसाइट के जरिए लोगों को मोटे मुनाफे का लालच देकर निवेश कराते थे। जब निवेशक अपना पैसा निकालने की कोशिश करते थे, तो टैक्स, सर्विस चार्ज और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उनसे और रकम वसूली जाती थी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। जांच में करीब 11 हजार गेमिंग आईडी-पासवर्ड, बैंक लेनदेन का रिकॉर्ड और व्हाट्सएप चैट भी मिली हैं।

पुलिस ने आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में 63 लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं। वहीं, गिरोह का एक अन्य सदस्य सुफियान अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।"गेमिंग-ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 63 लाख रुपये फ्रीज"

 
Previous News

मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन, डीएम ने रेलवे अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा होगी सर्वोच्च प्राथमिकता

Next News

जलभराव और टूटी सड़कों से त्रस्त लोगों का नगर निगम पर प्रदर्शन, पार्षद पर लगाए उपेक्षा के आरोप