Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राहुल गांधी के कार्यक्रम पर हाई वोल्टेज बवाल! ऐन वक्त पर बदलना पड़ा वेन्यू

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 17 जुलाई को होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने के बाद कांग्रेस ने कार्यक्रम का स्थल बदलते हुए अब इसे बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित करने का फैसला किया है।

अनुमति रद्द होने के विरोध में मंगलवार देर रात कांग्रेस कार्यकर्ता परेड ग्राउंड पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पहले अनुमति देने के बाद सरकार के दबाव में उसे वापस ले लिया गया।

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि पार्टी कार्यक्रम कराने के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन छात्रों और अभिभावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थान बदलने का निर्णय लिया गया। राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम अब तय तारीख 17 जुलाई को ही देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों और युवाओं से संवाद किया जाएगा।

Previous News

सरेआम खूनी खेल! लड़की के विवाद में युवक का पंजा काटा, फिर बेरहमी से उतारा मौत के घाट

Next News

टीचर की प्रताड़ना से टूटा 7वीं का छात्र! आत्महत्या की कोशिश, जिंदगी और मौत से जंग