Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
4 फ्लैट, 5 प्लॉट, 1.44 किलो सोना... सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ की संपत्ति देख दंग रह गए अफसर

तेलंगाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (HMDA) के मुख्य अभियंता बी. रविंदर के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज केस के तहत 11 स्थानों पर हुई इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, संपत्तियों की मौजूदा बाजार कीमत 50 से 100 करोड़ रुपये के बीच आंकी जा रही है।

छापेमारी के दौरान ACB को 5 प्लॉट, 4 फ्लैट, एक आलीशान विला, जी+4 आवासीय भवन, कृषि भूमि, करीब 1.44 किलोग्राम सोना, 12.5 किलोग्राम चांदी, लाखों रुपये की नकदी, बैंक जमा, लग्जरी गाड़ियां और महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान मिले। आधिकारिक रिकॉर्ड में इन संपत्तियों का मूल्य करीब 9.24 करोड़ रुपये बताया गया है, जबकि बाजार मूल्य इससे कई गुना अधिक होने का अनुमान है।

ACB ने बी. रविंदर को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में संपत्ति का सत्यापन किया जा रहा है। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि क्या उनके या उनके कथित बेनामी सहयोगियों के नाम पर और संपत्तियां मौजूद हैं। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की जांच जारी है।

 
Previous News

'वर्दी उतारो, पार्टी बनाओ और चुनाव लड़ो'... पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर को फजलुर रहमान की खुली चुनौती

Next News

40 एकड़ में बस रही अवैध कॉलोनी पर MVDA का बुलडोजर, करोड़ों के अवैध निर्माण जमींदोज, बिल्डरों में मचा हड़कंप