Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 14 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मुड़िया पूर्णिमा मेला: श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी, खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर, 24 घंटे मिलेगी मदद

मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मथुरा जंक्शन और गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर विशेष प्रबंध किए हैं। 24 जुलाई से 31 जुलाई तक श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, यूटीएस टिकट बुकिंग व्यवस्था और टिकट एटीएम लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को टिकट लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके अलावा स्टेशनों पर 24 घंटे हेल्प डेस्क, चिकित्सा शिविर, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन एम्बुलेंस, पेयजल और खान-पान केंद्र भी संचालित किए जाएंगे। स्टेशन परिसर में अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF), वाणिज्य विभाग तथा स्काउट एवं गाइड की टीमें लगातार तैनात रहेंगी। वहीं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए चयनित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

स्टेशन डायरेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मथुरा जंक्शन की फर्स्ट एंट्री और थर्ड एंट्री पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। साथ ही अतिरिक्त टिकट एटीएम भी लगाए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को टिकट प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य मेले के दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।

 
Previous News

'क्लाइमेट पे चर्चा 2.0' में गूंजी नन्हे सांसदों की आवाज, 11 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिए ग्रीन आइडियाज

Next News

"राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 3 करोड़ से ज्यादा की नहीं हुई चोरी, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा दावा"