Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन की फर्स्ट एंट्री गेट पर गंदगी का अंबार, कचरे में भोजन तलाशती दिखीं गायें

सरकार द्वारा स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावों के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन, जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है, वहां सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्टेशन की तीन एंट्री गेट में से फर्स्ट एंट्री गेट, जहां वीआईपी मूवमेंट भी रहता है, वहां जगह-जगह गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं। स्थिति यह है कि इन कचरे के ढेरों पर आवारा गायें भोजन तलाशती नजर आ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं की व्यवस्था होने के बावजूद आवारा गोवंश सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भटकते दिख रहे हैं। वहीं स्वच्छता व्यवस्था की अनदेखी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

मौके पर मौजूद दृश्य रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था की स्थिति को उजागर कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Previous News

नशे की लत ने ली युवक की जान, संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

Next News

प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर बवाल, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता, जांच की मांग