Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नशे की लत ने ली युवक की जान, संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ की काशीराम कॉलोनी में एक 24 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजय पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय ऑटो चलाता था, लेकिन एक हादसे के बाद वह घर पर ही रहने लगा और धीरे-धीरे नशे का आदी हो गया।

सोमवार की शाम भी वह अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर घर लौटा था और सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

Previous News

गैस सिलेंडर किल्लत पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

Next News

मथुरा जंक्शन की फर्स्ट एंट्री गेट पर गंदगी का अंबार, कचरे में भोजन तलाशती दिखीं गायें