Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तमंचे के बल पर लूट और लज्जाभंग का आरोप, 17 दिन बाद भी मुकदमा नहीं, पीड़िता पहुंची SSP दफ्तर

मथुरा में एक महिला ने गांव के नामजद लोगों पर तमंचे के बल पर लूटपाट, गला दबाने और लज्जाभंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना के 17 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, जिसके बाद उसने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

पीड़िता की भाभी गुड्डी के अनुसार, उनकी ननद सीमा, जो मूल रूप से मगोरा की निवासी हैं और वर्तमान में कामर, कोसीकलां में रहती हैं, 26 जून की रात खेतों से घर लौट रही थीं। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही नामजद दबंगों ने उन्हें घेर लिया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने तमंचा दिखाकर 14 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उनका गला दबाया और उनके साथ लज्जाभंग किया। किसी तरह जान बचाकर वह घर पहुंचीं।

पीड़िता का कहना है कि घटना की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उल्टा आरोपी पक्ष लगातार पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

न्याय न मिलने से आहत पीड़िता एक बार फिर एसएसपी कार्यालय पहुंची और नामजद आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Previous News

मुड़िया पूर्णिमा मेले पर रेलवे का बड़ा फैसला, वृंदावन रोड स्टेशन पर रुकेंगी आधा दर्जन ट्रेनें

Next News

चमोली में फर्जी वोटर आईडी का खुलासा, बाहरी व्यक्ति को बनाया स्थानीय निवासी; जांच में बड़ा खुलासा