Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
हाईवे पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर वाहन चोर, चोरी की दो बाइक बरामद

मथुरा की थाना हाईवे पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर चंदनवन फेस-1 से बालाजीपुरम जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर पूरन सिंह और राजेश रावत को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी वाहन चोरी के कई मामलों में पहले से वांछित थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना हाईवे में दर्ज मुकदमे में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पूरन सिंह पर गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जबकि राजेश रावत के खिलाफ भी वाहन चोरी और चोरी का सामान रखने के कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

इस कार्रवाई को थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर वाहन चोरी के अन्य मामलों और संभावित गिरोह के नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है।

Previous News

9 अगस्त को कृष्ण जन्मभूमि के लिए कार सेवा का आह्वान, संत समाज से समर्थन जुटाने की कवायद तेज

Next News

मुड़िया पूर्णिमा मेले पर रेलवे का बड़ा फैसला, वृंदावन रोड स्टेशन पर रुकेंगी आधा दर्जन ट्रेनें