Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
'अबकी बार बांके बिहारी' का संकल्प, भाजपा नेता प्रकाश पाल बोले— मथुरा को भी मिलेगा दिव्य स्वरूप

वृंदावन पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन कर भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर और काशी में कॉरिडोर बनने के बाद अब मथुरा-वृंदावन को दिव्य और भव्य स्वरूप देने का समय आ गया है।

मीडिया से बातचीत में प्रकाश पाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं में "अबकी बार बांके बिहारी" को लेकर जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को उसकी गरिमा के अनुरूप विकसित करने की बात कहते हुए दावा किया कि भाजपा सनातन संस्कृति और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जो दल पहले राम मंदिर निर्माण में बाधाएं डालते थे, वही अब मथुरा में भी रुकावटें पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों पर विराम लगना चाहिए।

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रकाश पाल ने कहा कि रामायण भी सिखाती है कि गलत कार्य करने वालों का अंत अच्छा नहीं होता। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की नीतियों से हिंदू समाज लगातार एकजुट हो रहा है, जिसका असर विपक्षी दलों की राजनीति में भी दिखाई दे रहा है।

 
Previous News

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने प्रेमिका के घरवालों पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

Next News

पेड़ से टकराई स्कूली वैन, 13 बच्चों की जान बाल-बाल बची; ओवरलोडिंग और लापरवाही आई सामने