Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने प्रेमिका के घरवालों पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मथुरा के आर्य समाज रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर 22 वर्षीय युवक तरुण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतक के भाई विशाल का आरोप है कि एक दिन पहले तरुण को उसके कुछ दोस्त घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उनका कहना है कि पहले तरुण को अत्यधिक शराब पिलाई गई, फिर उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि मामला ट्रेन से कटकर आत्महत्या या हादसा प्रतीत हो।

परिजनों का दावा है कि तरुण की गर्लफ्रेंड के परिजनों ने कुछ दिन पहले उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था और तब से लगातार उसे जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। उनका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते तरुण की हत्या की गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। तरुण को आखिरी बार घर से बुलाकर ले जाने वाले दोस्तों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा और उसी के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
Previous News

'ऑपरेशन लोटस' बयान पर सियासी संग्राम, उमर अब्दुल्ला को BJP का 100 करोड़ का लीगल नोटिस

Next News

'अबकी बार बांके बिहारी' का संकल्प, भाजपा नेता प्रकाश पाल बोले— मथुरा को भी मिलेगा दिव्य स्वरूप