Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यूपी में गठबंधन पर बढ़ी तकरार, इमरान मसूद का सपा पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी मुस्लिम नेताओं को आगे बढ़ाना नहीं चाहती और जो नेता अपनी बात खुलकर रखते हैं, उन्हें महत्व नहीं दिया जाता।

इमरान मसूद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सबसे ज्यादा बात करती है, लेकिन उसके रवैये से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में मुस्लिम नेतृत्व को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।

अपने बयान में इमरान मसूद ने अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान जैसे नेताओं का भी जिक्र करते हुए सपा पर मुस्लिम नेतृत्व की उपेक्षा का आरोप लगाया। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में नई बहस छिड़ गई है।

लोकसभा चुनाव के बाद से कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। ऐसे में इमरान मसूद का यह बयान INDIA गठबंधन के भीतर बढ़ती खींचतान का संकेत माना जा रहा है।

Previous News

मुंबई में दरिंदगी! 8 साल की मासूम से हैवानियत, थाने के बाहर भारी बवाल, फांसी की मांग!

Next News

ब्रेकिंग न्यूज़: यूपी में 182 PCS अधिकारियों के तबादले, मथुरा के 4 अफसरों का ट्रांसफर