देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। दक्षिण मुंबई के पायधोनी (Pydhonie) इलाके में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ सुरक्षा गार्ड ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस शर्मनाक घटना की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली, जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
आक्रोशित लोगों ने तुरंत पायधोनी पुलिस स्टेशन का घेराव कर दिया, सड़कों पर उतरकर चक्काजाम किया और आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (DCP विजय कांत सागर) भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित बच्ची फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। इस पूरी घटना और ग्राउंड जीरो के हालात पर देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट।