Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 21 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
24 हजार के विवाद में पति-पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी

मुरादाबाद के चक्कर की मिलक इलाके में मामूली रकम के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। 24,000 रुपये के लेन-देन और मकान की रजिस्ट्री को लेकर हुए विवाद में परिचितों ने एक दंपति की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक एक-दूसरे को पहले से जानते थे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दंपति पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने फील्ड यूनिट की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। एसएसपी के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है

Previous News

संतों का नया संगठन गठित: ‘अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद’ का गठन, 117 संप्रदायों का प्रतिनिधित्व का दावा

Next News

हाथरस में दहेज की अतिरिक्त मांग पर विवाह में विवाद, विदाई के समय कार की डिमांड से हंगामा