Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 10 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
साइबर ठगी की रोकथाम को लेकर थाना सुरीर में जन सेवा केंद्र संचालकों की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

सुरीर (मथुरा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को थाना सुरीर में नवागत थाना प्रभारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र के जन सेवा केंद्र (CSC) संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और डिजिटल सेवाओं को अधिक सुरक्षित बनाना रहा।

बैठक में थाना प्रभारी अरुण कुमार ने जन सेवा केंद्र संचालकों को डिजिटल लेनदेन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, आधार कार्ड से संबंधित कार्य निर्धारित नियमों के अनुरूप करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जन सेवा केंद्र संचालक आम नागरिकों और डिजिटल सेवाओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक वित्तीय लेनदेन पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

थाना प्रभारी ने संचालकों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी देने का भी आह्वान किया।

बैठक में सुरीर, हरनोल, इरोली गुजर, टेटीगांव, कराहरी सहित आसपास के जन सेवा केंद्रों के संचालकों ने भाग लिया। इस दौरान बबलू बघेल, अंकित कुमार, सोनू चौधरी, राजेंद्र कुमार, पंकज कुमार, राजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अशोक कुमार, अमित कुमार और जितेंद्र दीक्षित सहित अनेक संचालक उपस्थित रहे।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़ लगातार बारिश बनी काल, मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, 4 घायल

Next News

महोली रोड पर कान्हा माखन किड्स प्राइड स्कूल के बाहर रोज लगता जाम, 40-50 मिनट तक थमती ट्रैफिक की रफ्तार