Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 08 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली में बारिश बनी आफत, रोहिणी में भरभराकर गिरी इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। रोहिणी सेक्टर-16 में एक पुरानी बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आशंका है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हो सकते हैं। मौके पर दमकल, पुलिस और राहत-बचाव दल युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक यह हादसा रोहिणी सेक्टर-16 में हुआ, जहां लगातार बारिश के कारण पुरानी इमारत अचानक ढह गई। इमारत गिरते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।


मलबा काफी अधिक होने के कारण राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को घेर लिया है और लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार अभियान जारी है।


फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Previous News

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Next News

मथुरा में फिर सक्रिय हुआ जहरखुरानी गैंग! सुलभ शौचालय संचालक को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट