Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 08 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: बारिश के बीच आगरा में बड़ा हादसा 4 से 5 लोग के मलबे में दबे

लगातार हो रही बारिश के बीच आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। थाना मंटोला क्षेत्र के सुभाष बाजार में एक कपड़ों की दुकान अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आशंका है कि एक महिला समेत 4 से 5 लोग मलबे में फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है।

आगरा में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को थाना मंटोला क्षेत्र स्थित सुभाष बाजार में एक बड़ा हादसा हो गया। बाजार की एक कपड़ों की दुकान अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान के नीचे से नाला गुजरता था, जिसकी वजह से इमारत की नींव कमजोर हो गई थी। लगातार बारिश के चलते जमीन धंसने से पूरी दुकान ढह गई।

हादसे के समय दुकान के अंदर और आसपास मौजूद एक महिला सहित 4 से 5 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से तेजी से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

घटना के बाद पूरे सुभाष बाजार में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है ताकि रेस्क्यू अभियान में किसी तरह की बाधा न आए। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी के घायल होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही नुकसान और संभावित हताहतों की वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी।

Previous News

दलाल स्ट्रीट में हाहाकार! ट्रंप के ईरान पर बयान से शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के ₹8 लाख करोड़ स्वाहा

Next News

भूतेश्वर पुल के नीचे जलभराव, ऊपर रेलवे का निर्माण... बीच में झुका बिजली का पोल, क्या प्रशासन बड़ी दुर्घटना का कर रहा इंतजार?