Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 08 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
15 साल से जलभराव की मार! पानी में घिरा प्राथमिक विद्यालय, बच्चों की पढ़ाई पर संकट

मथुरा। शिक्षा के मंदिर तक पहुंचने का रास्ता जब पानी में डूब जाए, तो बच्चों का भविष्य भी मुश्किलों में घिर जाता है। ऐसा ही हाल मांट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पानीगांव द्वितीय का है, जहां करीब 15 वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बरसात के दिनों में विद्यालय परिसर और मुख्य प्रवेश मार्ग पर लगभग दो फीट तक पानी भर जाता है, जिससे पठन-पाठन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों और अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। लगातार शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को रोजाना पानी से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। कई बार छोटे बच्चों को गिरने और चोट लगने का भी खतरा बना रहता है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस वजह से बच्चों की नियमित उपस्थिति प्रभावित हो रही है और कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से हिचक रहे हैं। परिणामस्वरूप बच्चों की पढ़ाई भी लगातार प्रभावित हो रही है।

Previous News

ब्रेकिंग न्यूज़: हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही! अचानक आई बाढ़ में पुलिया बही, कई इलाकों में अलर्ट जारी

Next News

हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, मंदिरों में गड़बड़ी पर सख्त संदेश- 'दोषी नहीं बचेंगे'