Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 08 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ब्रेकिंग न्यूज़: हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही! अचानक आई बाढ़ में पुलिया बही, कई इलाकों में अलर्ट जारी

कुल्लू/शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच कुल्लू जिले के गारसा शिलानाला क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। क्लाउडबर्स्ट के बाद गारसा खड्ड में अचानक फ्लैश फ्लड आ गई, जिससे पानी का बहाव बेहद तेज हो गया और एक-दो पुलिया बह गईं। राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बादल फटने के बाद कुछ ही मिनटों में गारसा खड्ड का जलस्तर कई गुना बढ़ गया। तेज बहाव के कारण पुलिया बह गईं और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। प्रशासन ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जलधाराओं के पास नहीं जाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हिमाचल प्रदेश में 13 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। कई जिलों में भारी वर्षा, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से मौसम को देखते हुए ही यात्रा करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। राहत एवं बचाव दलों को भी सतर्क रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

Previous News

निर्माणाधीन इमारत की छत भरभराकर गिरी, मलबे में दबे 10 मजदूर; रेस्क्यू कर सभी को निकाला गया बाहर

Next News

15 साल से जलभराव की मार! पानी में घिरा प्राथमिक विद्यालय, बच्चों की पढ़ाई पर संकट