Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 08 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आधी रात जहरीले सांप का कहर: सो रहे दिव्यांग मजदूर को गर्दन पर डसा, इलाज के दौरान मौत

मथुरा। जिले के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव नगला जगरूपा में आधी रात जहरीले सांप के डसने से एक दिव्यांग मजदूर की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, नगला जगरूपा निवासी नंदकिशोर (45) पैर से दिव्यांग थे। वह मेहनत-मजदूरी करने के साथ टिर्री चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि वह अपने घर के कमरे में फर्श पर गद्दा बिछाकर सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीला सांप कमरे में घुस आया और उनकी गर्दन पर डस लिया।

सांप के डसते ही कुछ देर में नंदकिशोर की तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत होने लगे। इसी बीच सांप पास में चारपाई पर सो रहे बच्चों की ओर बढ़ गया। बच्चों की नींद खुली तो उन्होंने सांप को देखकर शोर मचा दिया। आवाज सुनकर पत्नी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तथा किसी तरह बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि तब तक नंदकिशोर की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी।

परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बाद में उन्हें जिला अस्पताल मथुरा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नंदकिशोर की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य चले जाने से उनके सामने अब आजीविका का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

Previous News

"साहब, मैं जिंदा हूं..." बीडीओ की रिपोर्ट में बुजुर्ग को कर दिया मृत, वृद्धावस्था पेंशन बंद होने से खुली बड़ी लापरवाही

Next News

साइबर अपराधों से निपटने की तैयारी तेज: एसएसपी ने प्रशिक्षणाधीन अधिकारियों को दिए तकनीकी गुर