Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 08 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
करंट बना काल: बारिश के बीच बिजली के खंभे से चिपककर गर्भवती गाय की दर्दनाक मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

वृंदावन। बरसात के मौसम में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही ने एक बेजुबान की जान ले ली। गौरा नगर कॉलोनी स्थित तिराहे के पास मंगलवार को सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में करंट उतर आने से एक गर्भवती गाय की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि गाय ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के दौरान बिजली के खंभे में करंट प्रवाहित हो गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रही गर्भवती गाय उसकी चपेट में आ गई और कुछ ही क्षणों में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। वहीं, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली के खंभों और तारों की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उनका आरोप है कि मानसून के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभाग पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है, जिसका खामियाजा आम लोगों और बेजुबान पशुओं को भुगतना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, पूरे क्षेत्र के बिजली के खंभों और तारों की तत्काल जांच कराने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। पुलिस ने लोगों को शांत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

Previous News

वृन्दावन में दो घंटे की बारिश से खुली नगर निगम की पोल, सड़कें बनीं समंदर, उमस भरी गर्मी से मिली राहत।

Next News

"साहब, मैं जिंदा हूं..." बीडीओ की रिपोर्ट में बुजुर्ग को कर दिया मृत, वृद्धावस्था पेंशन बंद होने से खुली बड़ी लापरवाही